आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बागलखराव पुल के पास 19 जुलाई की भोर में मुठभेड़ में घायल बदमाश सागर उर्फ भीम का एक पैर काट दिया गया है । इसमें पांच गोलियां लगी थी।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव निवासी भीम उर्फ सागर दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस से बचने के लिए सागर अपने गांव चला आया और छिपकर रहने लगा। 17 जुलाई को बरदह थाने की पुलिस ने सागर और उसके एक मित्र को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को उस समय यह नहीं मालूम था कि सागर बड़ा अपराधी है। बरदह थाने के चार सिपाही सागर और उसके मित्र को साथ लेकर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहे थे। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल के पास सागर फरार हो गया।भोर में करीब तीन बजे एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह बिलरियागंज की तरफ से आ रहे थे। शहर के बागलखराव पुल के पास सागर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सूचना मिलने पर एसपी अजय साहनी भी पहुंच गए। सागर की गोली से एसपी ग्रामीण घायल हो गए। जबकि बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली फंसने से एसपी बच गए। पुलिस की गोली से सागर घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सागर के पैर में कुल पांच गोली लगी थी। तभी से उसका वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। एसपी अजय साहनी ने बताया कि इस तरह के जितने भी अपराधी हैं। किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा।