फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने वाले सक्रिय, प्रशासन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वैसे तो ईसाई मिशनरियां सहित अन्य धर्मों के लोग काफी दिनों से हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर उन्हेें अपने धर्म के प्रति आकर्षित करते हुए ना केवल उनका धर्मांतरण करा दे रहे, बल्कि इसके एवज में उन्हें अच्छीखासी रकम भी देते हैं। अब तक यह काम गुप्त तरीके से हो रहा था, लेकिन जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा। समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों की सक्रियता और बढ़ गई हैं। जिसका उदाहरण उजागर हो रही घटनाओं से लगाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक शहर में ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की तादात पहले कम थी, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ते जा रही। ईसाई मिशनरियों से जुड़े लोग रुपयों का प्रलोभन देकर अपने एजेंटों के जरिए आमजन को तरह-तरह के चमत्कार दिखाते हैं। ब्रेन वाश के बाद एक निश्चित स्थान पर लोगों को इकट्ठा कर उनका धर्मांतरण कराते हैं। खासतौर से दलित या गरीब तबके के लोगों का धर्मांतरण कराने में आसानी होती है। ईसाई मिशनरियों के साथ-साथ अन्य धर्म के लोग भी सक्रिय हैं। हालांकि हाल के दिनों में जितने भी मामले उजागर हुए हैं। उनमें ईसाई धर्म से जुड़े मामले हैं। एक माह के भीतर इस प्रकार का रौनापार, तहबरपुर, निजामाबाद, देवगांव, मेंहनगर आदि थाना क्षेत्रों में इस प्रकार के मामले उजागर हुए। देवगांव मामले में एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था, लेकिन मामला जांच में अटका हुआ है। जबकि निजामाबाद थाने की पुलिस ने रविवार को इस मामले में थाना क्षेत्र के आहयापुर गांव निवासी विनय प्रजापति पुत्र मनकू सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही। शेष अन्य थानों की पुलिस ने बगैर कोई कार्रवाई किए ही मौन साध लिया। जिससे इन क्षेत्रों में धर्मांतरण कराने वालों के हौसले बुलंद हैं। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा। इस प्रकार की गतिविधियां तेज हो गई हैं। यदि समय रहते इस पर लगाम नहीं लगा तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन


लालगंज बाजार में धर्मांतरण करने का मामला उजागर होने पर चौकी प्रभारी लालगंज को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई थी। अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तलब की जाएगी। रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। - प्रियंका प्रियदर्शी

धर्मांतरण से जुड़े लोगों के खिलाफ तख्य और सबूत मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिन स्थानों पर ऐसे मामले उजागर हुए हैं, वहां की पुलिस गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें