मुबारकपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव के पास रविवार की दोपहर स्कूटी से गिरकर दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृत मो. अरहम (2) पुत्र मो. अरशद था। वह सिधारी थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव का निवासी था। रविवार को मो. अरशद अपनी स्कूटी पर बेटे मो. अरहम, अपने साले सद्दाम और साले का तीन वर्षीय बेटा आलेहसन को बैठाकर कहीं जा रहा था। सम्मोपुर गांव के पास सड़क पर स्कूटी उछली और मो. अरहम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई।