फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जम कर चले ईंट-पत्थर, की गई तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सोनबुजुर्ग गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों में जम कर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक दूसरे के घरों में घुस कर तोडफ़ोड़ भी की गई। मारपीट की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष गांव छोड़ कर फरार हो गए। दो माह में मारपीट की चौथी घटना के बाद एसडीएम और सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

सोनबुजुर्ग गांव में इमरान, हम्माद और सुफियान का दूसरे पक्ष के दानिश, हामिद के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार की सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिए। इसके साथ ही एक दूसरे के घरों में घ़ुस कर तोड़-फोड़ भी की गई। गांव में ईंट पत्थर चलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दो माह में मारपीट की गांव में यह चौथी घटना थी, ग्रामीणों की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस जब गांव में पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग गांव छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों प पक्षों के लगभग 30 लोगों को पाबंद किया है। शाम चार बजे एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सुधाकर सिंह ने भी गांव में पहुंच कर जांच-पड़ताल की। गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार गांव में चक्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें