फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये न देने पर अश्लील फोटे किया सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को थाने में परिवार के तीन लड़कियों की अश्लील फोटो सोशल साइट पर सार्वजनिक करने वाले इद्रीश, फैज खां, राजा, कमलेश राव और संदीप राव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसके परिवार की तीन लड़कियों का इन आरोपियों ने किसी तरह से अश्लील वीडियो और फोटो खिंच लिया है। जिसके जरिए आरोपी तीनों युवतियों को ब्लैकमेल करते हुए रुपये मांगते थे। तीनों लड़कियों ने आजिज आ घर वालों को इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी जब गांव के अन्य लोगों को हुई तो गांव में दोनों पक्षों की गोपनीय पंचायत आयोजित हुई। जिसमें मनबढ़ों ने पीछा छोड़ने की बात कही, बावजूद इसके वे पुन: रुपयों की मांग करने लगे। जब रुपये देने से इंकार करने पर मनबढ़ इनकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर लोड कर सार्वजनिक कर दिया। युवतियों के घर वालों ने घटना के संबंध में गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें