फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी और युवती की मौत (इसी का प्रयोग करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर/बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के नत्थूपुर और तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधसिया गांव में गुरुवार की रात संदिग्धाहाल में किशोरी और युवती की मौत हो गई। किशोरी का बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी स्नेहल यादव (15) पुत्री हरिराम अपने ननिहाल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधसिया गांव में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार की रात स्नेहल भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग जगे लेकिन स्नेहल देर तक नहीं उठी तो लोग जगाने पहुंचे। कमरे में स्नेहल की लाश पड़ी थी। संदिग्धा हाल में स्नेहल की मौत हो जाने के बाद घर वालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी घटना में कंधरापुर थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी सोनी (19) पुत्री गुड्डू राज की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कंधरापुर थाने की पुुलिस पहुंची और सोनी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सोनी को मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें