फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन बिकवा रहा था कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सहायक आबकारी आयुक्त सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम बुधवार को रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर छापेमार कर 49 शीशी कच्ची शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि देशी शराब के सेल्समैन ने यह शीशी बेचने के लिए दी थी। आबकारी विभाग की टीम ने सेल्समैन को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी प्रभुनाथ राम रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव का निवासी है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सहायक आबकारी आयुक्त सुरेश कुशवाहा आबकारी टीम के साथ प्रभुनाथ के घर छापेमारी कर 49 शीशी कच्ची शराब बरामद किया। पूछताछ के दौरान प्रभुनाथ ने बताया कि शराब की यह शीशी रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपार बाजार में स्थित देशी शराब की दूकान के सेल्समैन मिथिलेश सिंह ने दी है। इस पर पुलिस टीम ने मिथिलेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। मिथिलेश सिंह बिहार का रहने वाला है। वह चांदपार बाजार में देशी शराब की दूकान पर सेल्समैन है। पूछताछ के दौरान प्रभुनाथ राम ने बताया कि मिथिलेश सिंह ही उसे शराब उपलब्ध कराकर बेचने के लिए उकसाता है। सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध रौनापार थाने में केस दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया गया। बता दें कि रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जुलाई माह में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें