फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय (आजमगढ़)। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मार्ग स्थित अनौरा गांव की नहर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी ऋषिकेश तिवारी (30) पुत्र रामस्वरूप जो मुंबई में रहकर आटोरिक्शा चलाता था। 22 मई को घर में बड़े भाई के पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए आया था। सोमवार की शाम को घर से अपनी बहन के घर कानपुर जाने के लिए कह कर निकला था। मंगलवार को सुबह शौच के लिए अनौरा गांव के ग्रामीणों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस उसे लावारिस मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी की किसी तरह सूचना पाकर परिजन पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। पुलिस का मानना है कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें