फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट फ्री में नहीं दी तो पेट में घोंप दिया नुकीला हथियार, मौत

Tue, 06 Jun 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सेक्टर-22 की मार्केट में मुफ्त में सिगरेट न देने पर बाइक सवार युवकों ने दुकानदार की हत्या कर दी। वारदात सोमवार अलसुबह हुई। दुकानदार के पेट में किसी नुकीली चीज से हमला किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक सवार तीनों युवकों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला नाजिद उर्फ नजीन (23) सेक्टर-22 की मार्केट में सिगरेट-तंबाकू की दुकान लगाता था। सोमवार सुबह 3 बजे सेक्टर-22 में झगड़े की कॉल मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची। वहां एक सिगरेट विक्रेता युवक घायल पड़ा था। युवक ने पुलिस को बताया कि तीन युवक एक बाइक से उसकी दुकान के सामने आकर रुके। पीछे बैठे युवक ने तीन सिगरेट मांगी और कहा कि उसके पास पैसे अभी नहीं हैं। इस पर उसने सिगरेट देने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में बाइक से उतरकर एक युवक आया और उसके पेट में किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद वे फरार हो गए। इसके बाद पीसीआर ने नाजिद को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।

पहले मिली छुट्टी, बाद में दोबारा किया भर्ती
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को नाजिद की हालत ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन उसको घर लेकर आए, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे नाजिद की हालत दोबारा खराब होने लगी। परिजन उसे दोबारा  जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सेक्टर-22 में क्राइम ऑउट ऑफ कंट्रोल
सेक्टर-22 में अपराध पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। आए दिन मार्केट मेें वारदात हो रहीं हैं। इससे पहले फरवरी में मोबाइल शॉप के कर्मचारी पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। मई में बीएमडब्ल्यू से आए 4-5 युवकों ने जमकर हंगामा करने के बाद ऑटो तोड़े और पुलिस के हिरासत में लेने पर चौकी में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें