फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित किए जाने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हवलदार सिंह और पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। बाद में रानी की सराय के चकमेंउवां पहुंच मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ का जो षडयंत्र चल रहा है उसे बंद होना चाहिए। प्रतिमा खंडित करने वाला अगर जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेसजन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर लालसा राय, बेलाल अहमद, त्रिभुवन दुबे, ब्रजेश नंदन पांडेय, मुन्नू यादव, जयनरायन चौहान, मुकेश राय, डा. मालती मिश्रा, सूर्यमुखी गोंड आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकमेऊवां गांव पहुंचा और दोहरे हत्याकांड के शोकाकुल परिवार से मिला। कांग्रेसजनों ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपया सहायता राशि दिए जाने पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवार को 15-15 लाख रुपया, एक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, मुन्नू यादव, लालसा राय, राजमंगल सिंह, राम गनेश प्रजापति, राजेश सिंह, डा. सुधाकर राम, रेयाज अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें