फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर भारी पड़े रहे साइबर अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आतंक के पर्याय रहे तीन कुख्यात बदमाशों का ताबड़तोड़ एनकाउंटर करके पुलिस ताबड़तोड़ होने वाले लूट, छिनैती, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर लगभग विराम लगा दिया है। वहीं चोर और साइबर अपराधी ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे। लेकिन पुलिस इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही है। ऐसे मामलों पर पुलिस सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं पर गौर करें तो सितंबर माह में अब तक लगभग 18 घटनाएं घटी हैं। चोर किसी के घर या दूकान में नकब लगाकर घूसे हैं तो किसी के दूकान या मकान का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिए हैं। पुलिस बूथ और चौकी के पास होने वाली घटनाओं पर पुलिस ना तो रोक लगा पाई ना ही अब तक चोरों का ही पता लगा सकी है। इसी प्रकार से इंटरनेट के जरिए आनलाइन खरीदारी करके या एटीएम बूथ में खड़ा होकर लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये उड़ाने की घटनाएं आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में हो रही है। बदमाश पहले से ही वहां मौजूद रहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति रुपये निकालने के लिए पहुंचता है तो तुरंत उसके पीछे केबिन में घुस जाते हैं और देखने के बहाने उसका कार्ड लेकर दूसरा कार्ड थमाकर फरार हो जाते हैं। बाद में उक्त कार्ड के जरिए खाता धारक के खाते से गाढ़ी कमाई उड़ा देते हैं। साइबर क्राइम से जुड़े मामले सितंबर माह में 21 हो चुके हैं। लेकिन पुलिस की कार्रवाई महज रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सिमटकर रह गई है। इस तरह की ताबड़तोड़ घटनाएं होने से लग रहा कि जिले में अभी भी साइबर अपराधी और चोर पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं।

मऊ का छात्र दे रहा घटनाओं को अंजाम
आजमगढ़ (ब्यूरो)। जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों में साइबर क्राइम से जुड़ी अब तक की जितनी भी घटनाएं घटित हुई हैं। उन घटनाओं की जांच पड़ताल के दौरान साइबर सेल को पता चला कि लोगों के खातों से रुपये मऊ जिले का रहने वाला कक्षा नौ का एक छात्र उड़ा रहा। वह खाता धारकों के खाते से इंटरनेट के जरिए खरीदारी कर ले रहा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके घर पर दबिश भी दे चुकी है। लेकिन दिमाग से शातिर बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग जाता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रणनीति तैयार कर रही। इसमें मऊ पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


चोरी और साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगाने और घटनाओं का खुलासा करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है। अधिनस्थ अधिकारियों को लंबित घटनाओं के प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही घटनाओं को रोकने के लिए योजना तैयार की जा रही है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें