फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ पांच चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने की पुलिस बीते चौबीस घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से पांच चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चुराए गए नगदी और सामान बरामद किया। तथा हाल के दिनों में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में सूरज कुमार रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव और सिंधू कुमार इसी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव का निवासी है। जबकि अभिषेक और इंद्रेश गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसइदपुर गांव के रहने वाले हैं। पांचवा चोर आकाश मौर्य गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जयद्रथयती गांव का निवासी है। इनके पास से चोरी के चार मोबाइल, 550 रुपये, कंप्यूटर आदि बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में आकाश मौर्य ने तीन मई की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी जयसिंह चौहान की दूकान का ताला तोड़कर नगदी सहित मोबाइल आदि चुरा लिया था। चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार ज्ञानचंद्र शुक्ला ने मंगलवार की शाम रोहुआ मोड़ से आकाश मौर्य के गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य चारो चोर 28 जुलाई की रात अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर गांव में स्थित वरुण तिवारी के बीआरसी केंद्र का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर आदि चुरा लिया था। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर गंभीरपुर थाने के प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने इन चारो को फरिहां मोड़ से गिरफ्तार किया। इनके पास से बीआरसी केंद्र से चुराए गए सामान बरामद हुआ।
अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर पिपरी गांव निवासी रामदौर यादव के घर में मंगलवार की रात नकब लगाकर भीतर घुसे चोर 21 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें