फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख देखने जा रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। मुकदमे की पैरवी करने जा रहे युवक को रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गढ़वल बांध पर सोमवार की सुबह घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। दाहिने कंधे में गोली लगने से युवक घायल हो गया जबकि बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल युवक अखिलेश यादव (40) पुत्र भगवानदास महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी देवारा तुर्कचारा गांव का निवासी है। अखिलेश के छोटे भाई प्रमोद की पत्नी रुचि यादव से पारिवारिक विवाद चल रहा है। रुचि गोरखपुर के शास्त्री नगर की रहने वाली है। मुकदमा गोरखपुर के पारिवारिक परिवाद कोर्ट गोरखपुर में चल रहा। सोमवार को उसकी तारीख थी। मुकदमे की पैरवी के लिए अखिलेश यादव अपने गांव के अमरनाथ यादव के साथ उसकी बाइक पर बैठकर जा रहा था। जैसे ही वह रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गढ़वल बांध पर पहुंचा, पहले से मौजूद एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अखिलेश को रोक लिया। बदमाशों ने पहले तो उससे कुछ कहा, उसके बाद गोली मार दी। दाहिने कंधे में गोली लगने से घायल अखिलेश जमीन पर गिर गया। जबकि बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अखिलेश के बड़े भाई कैलाश यादव ने बताया कि इस मुकदमे की पैरवी के दौरान पूर्व में भी अखिलेश के ऊपर गोरखपुर में जानलेवा हमला हो चुका है। संयोग ही रहा कि वह बच गया। इस संबंध में संबंधित थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया, ना ही कोई कार्रवाई की। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही थाने में तहरीर ही दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें