फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी को जान से मारने की धमकी, कार्यो से विरत रहे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पर पूर्व में तैनात रहे एक कर्मचारी ने सीएचसी प्रभारी के साथ गाली-गलौज और जानमाल की धमकी मिलने के चलते अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिए। इसके चलते अस्पताल की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके गौतम ने बताया कि सीएचसी पर उपचारिका के पद पर तैनात रहे अनंत राय का स्थानांतरण बीते दिनों सीएचसी मिर्जापुर पर हो गया है। 1 दिसंबर को उन्हें कार्यमुक्त होने के बाद वह सीएचसी परिसर में स्थित आवास पर कब्जा जमाया हुआ है। आये दिन वह परिसर में नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाता है और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाता है। मंगलवार की सुबह भी वह हंगामा मचा रहा था, इसी दौरान डॉ. एसके गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही स्थानांतरित कर्मी उग्र हो उठा और गालियां देने के साथ ही उन पर गाड़ी भी चढ़ाने का प्रयास किया। सीएचसी प्रभारी ने इस घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर के बाद भी कार्रवाई न होने पर सीएचसी के सभी डॉक्टर व कर्मचारी मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिए। जिससे अस्पताल पर पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा। जिसमें स्थानांतरित कर्मचारी से अस्पताल परिसर स्थित आवास को खाली कराने और उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। पत्रक देने वालों में डॉ. ओपी जैसवार, डॉ. मोहम्मद अजीम, डॉ. रामाशीष सिंह यादव, डॉ. अखिलेश, डॉ. अश्वनी मिश्रा, विवेक, डॉ. अरविंद कुमार,डॉ. शशिकांत, डॉ. नागेंद्र, डॉ. राजबहादुर आदि शामिल रहे। प्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें