फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सहपर विवादित स्थल पर रखी गई प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खुरशू गांव में गुरुवार को पुलिस की शहपर विवादित स्थल पर दुर्गा प्रतिमा रख दी। जबकि एसडीएम लालगंज ने किसी भी दशा में नई परंपरा न शुरू कराने का निर्देश दिया था। इससे गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खुरशू गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। ऐसे में एक पक्ष ने विवादित स्थल पर दुर्गा प्रतिमा रखवाकर जमीन को हथियाने की साजिश रची। इसकी भनक होने पर दूसरा पक्ष एसडीएम से मिला और शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम ने चौकी प्रभारी पल्हना से जांच कर आख्या मांगी। साथ ही निर्देश दिया कि किसी भी दशा में नई परंपरा की शुरूआत न होने दिया जाए। एसडीएम के निर्देश पर चौकी प्रभारी पल्हना सुनील कुमार सरोज ने अपनी जांच आख्या भेजी और किसी भी दशा में नई परंपरा न शुरू कराने की बात कही। पीड़ितों का आरोप है कि एक तरफ तो चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट देकर कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की शह पर विपक्षियों ने गुरुवार को विवादित स्थल पर दुर्गा प्रतिमा रख दी। शुक्रवार को इस मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने कोतवाल देवगांव से लिखित जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें