फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। घर से रात में खेत की निगरानी के लिए निकले बुजुर्ग की घाघरा नदी की शाखा में डूबने से मौत हो गई। परिजनों की खोजबीन पर शनिवार की सुबह बुजुर्ग का शव नदी में उतराता मिला। घटना क्षेत्र के हैदराबाद गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हैदराबाद ग्राम निवासी रामसरन साहनी (60) पुत्र स्व. लग्गन का खेत घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। रामसरन रात में खेत की निगरानी के लिए वहीं सोते थे। शुक्रवार की रात करीब दस बजे भोजन कर वह खेत के लिए घर से चल दिए। रास्ते में घाघरा नदी की शाखा को पार करते समय पैर फिसल जाने से वो गहरे पानी में समा गए। शनिवार सुबह वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह दैनिक क्रिया के लिए सिवान की ओर गए लोगों ने पानी में उतराया शव देखा। जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर मृतक के घर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र राम ने मृत किसान के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। मृतक के दो पुत्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें