आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कौडिय़ा ग्राम निवासी जिला पंचायत सदस्य अबुबकर ने शनिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नए खोले गए शराब के ठेके को बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में अबुबकर ने बताया कि जिस स्थान पर शराब का ठेका खोला जा रहा है वहां आवादी होने के साथ ही प्राइमरी और इंटरमीडिएट कालेज है। सरकार द्वारा भी ऐसी जगहों पर शराब की दूकान खोले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए शराब के ठेके को हटाए जाने का अनुरोध किया है। ब्यूरो