फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक में कर रहे थे भोजन, चोरों ने घर को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। कुसरना गांव निवासी एक लिपिक का परिवार गुरुवार की रात अपने मकान में ताला बंद कर भाई के बेटे की तिलक में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और आलमारी में रखा 40 हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। घटना की जानकारी होने पर लिपिक ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

पीड़ित शिवशंकर यादव जहानागंज थाना क्षेत्र के कुसरना गांव के निवासी हैं। वह जहानागंज ब्लॉक में लिपिक के पद पर तैनात है। शिवशंकर के भाई ग्राम प्रधान मधुबन यादव के बेटे का गुरुवार को तिलक था। जिसमें शामिल होने के लिए शिवशंकर का पूरा परिवार गया हुआ था। रात करीब दस बजे लोग जब अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे में बंद ताला टूटा हुआ था। टूटा ताला देखकर लोग सन्न रह गए। अंदर कमरे में देखने पर पता चला कि आलमारी भी टूटी हुई है। आलमारी में रखा 40 हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण गायब हैं। चोरी गए आभूषणों में एक सोने का हार, तीन चेन, तीन अंगूठी, पांच पायल और एक मोबाइल शामिल है। शिवशंकर ने थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें