फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुरी चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ लाया जा रहा था कि रास्ते में ही चाचा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र कें इटौरा डोभीपुर गांव निवासी राधेश्याम सिंह (70) पुत्र स्व. जमुना सिंह अपने भतीजे सन्नी (28) पुत्र स्व. विजय सिंह के साथ बाइक से मंगलवार की सुबह रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल आजमगढ़ आ रहे थे। रास्ते में ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चाचा-भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही चाचा राधेश्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और घायल भतीजे सन्नी को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें