जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में स्थित एक आभूषण की दूकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
पीड़ित अजय उर्फ बबलू जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव का निवासी है। वह लाटघाट बाजार में आभूषण की दूकान किया है। शनिवार की रात चोर दूकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अंदर से एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।