फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर महिला को गोली मारी

Mon, 18 Dec 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
घटनास्थल के पास बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमलावरों ने घर के बाहर चबूतरे पर खड़ी महिला को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में महिला को जला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। महिला के परिवारीजनों ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खरीलापर गांव निवासी अमृतलाल खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते हैं। अमृतलाल की बेटी किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में ब्याही है। शनिवार का दामाद बउवा ससुराल आया था। अमृतलाल ने बताया कि दामाद से कुछ देर बातचीत करने के  वह शौच के लिए खेत चले गए थे। दामाद व बेटे रंजीत, संदीप, बेटी पूजा व बहू अंदर खाना खा रहे थे। अमृतलाल ने बताया कि देर रात पत्नी श्यामकली (50) घर के बाहर मानसिक बीमार बेटे चंद्रभान को खाना देने गई थी।

वह चबूतरे पर खड़ी थी। इसी दौरान घर में मौजूद लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे। सास श्यामकली को खून से लथपथ देख कर दामाद ने यूपी 100 पर सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से श्यामकली को जिला अस्पताल भेजा। गोली महिला के बाएं हाथ में लगी है। एसएसआई राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। उन्होंने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें