फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क चुरा कर ले जा रहे थे चावल, 93 हजार लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आमजगढ़। मंडी शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 169 क्विंटल चावल को ट्रक समेत मंडी अधिकारियों ने सठियांव रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ लिया। इस दौरान कागजात नहीं दिखाने पर 93 हजार रुपये का समन शुल्क वसूलकर ट्रक को छोड़ा गया। डीएसओ और एसडीएम की ओर से भी राशन की जांच की गई, लेकिन राशन सरकारी नहीं मिला।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडी अधिकारियों को सूचना मिली कि शुल्क चोरी कर काफी मात्रा में राशन ट्रक से ले जाया जा रहा है। अधिकारियों सठियांव रेलवे क्रासिंग के पाक ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान ड्राइवर बृजेश यादव निवासी ज खनिया गाजीपुर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ट्रक में चावल लदा है। इसे तहबरपुर के सिंहपुर से महाराजगंज के नौतनवा ले जाया जा रहा था। पूछने के बाद भी ड्राइवर राशन से संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 250 बोरी में 169 क्विंटल चालव भरा हुआ था। मौके पर डीएसओ देनमणि मिश्रा और एसडीएम सदर प्रशांत कुमार भी पहुंच गए। राशन की जांच की गई, लेकिन वो सरकारी नहीं निकला। इसके बाद मंडी शुल्क चोरी के आरोप में 93 हजार रुपये शुल्क वसूलकर ट्रक को छोड़ दिया गया। मंडी समिति के सचिव जेपी सिंह ने बताया कि चालक के पास मंडी शुल्क जमा करने संबंधी कोई कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें