फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में छह घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विभिन्न इलाक ों में हुए हादसों में आठ लोग घायल हो गए। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पहला हादसा ठेकमा के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा गांव स्थित नहर के पास शनिवार को हुआ। शनिवार की सुबह साढ़ सात बजे दुबरा गांव के विकास यादव, छोटी पुत्रगण धीरेंद्र और रुस्तमपुत्र सुमित स्कूल जा रहे थे। मार्टिनगंज की तरफ से बरदह की ओर तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट मारुती कार एंबुलेंस ने तीनों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद एंबुलेंस चालक भागने लगा। गांव के कुछ लोग मोटरसाइकिल से उसका पीछा करने लगे लेकिन वह भाग निकला। इसी बीच पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार छोटू की बाइक से बरदह गांव के कृष्णा इंटर कालेज के पास बरदह से घर जा रहे क्षेत्र के भूलनडीह गांव निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा के बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल पर पीछे बैठा दसई भी घायल हो गया। सभी को एंबुलेंस से बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां देवेंद्र विश्वकर्मा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सगड़ी में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक सुनील राम घायल होे गया। वह सड़क पार कर रहा था। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया वहीं बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोड़ पर शनिवार को जौनपुर से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दूकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पेड़ से जा टकराई। इस दौरन अपने बाइक से अपने घर मुहम्मदपुर जा रहे इरशाद पुत्र हकीमुद्दीन स्कार्पियो से टक्कर से घायल हो गया। वहीं लोगों ने इरशाद को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इरशाद के परिवार और ड्राइवर के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें