फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा समर्थकों ने वोटरों को धमकाया, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। मेंहनगर थाना क्षेत्र के फिनीहिनी गांव में बीते रविवार की शाम को हुई घटना अभी शांत भी नहीं हो पाई है कि चुनावी सीजन में एक और दबंगई की घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर बाजार में बुधवार को देखने को मिली है। आरोप है कि यहां सपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी को गाली दी और वोटरों को धमकी दी। इस दौरान एक युवक ने किया तो सपा समर्थकों ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में घायल युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें 25 सपा नेता और समर्थकों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

घायल युवक पवन कुमार सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र जहानागंज थाना क्षेत्र के अनेई गांव का निवासी है। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव में भाजपा की चौपाल थी। इसमें क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद थे। भीड़ देख नाराज सपा के समर्थकों ने फोन कर इसकी जानकारी पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के बेटे विजय यादव को दी। आरोप है कि कुछ ही देर में विजय चार गाड़ी सहित अन्य वाहनों से 25 से अधिक लोगों के साथ पहुंच गए। इन लोगों ने जिगरसंडी गांव में घूमकर जमकर नारेबाजी किया। इनकी ओर से जुलूस आदि के लिए कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। गांव का भ्रमण करने के बाद यह लोग कादीपुर बाजार पहुंच गए। बाजार में पहुंचने पर विजय यादव चले गए। सपा नेता शोभनाथ यादव, बृजभान यादव आदि मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम आदित्यनाथ योगी और भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव निरहुआ पर अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वोटरों को अपने पक्ष में वोट डालने की धमकी दी। अनेई गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने विरोध किया तो सपाइयों ने लात, घूसों से पवन कुमार सिंह को मारपीटकर घायल कर दिया। बाजारवासियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल पवन को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पवन ने तहरीर देकर सपा के मुबारकपुर विधानसभा अध्यक्ष शोभनाथ यादव, बृजभान यादव सहित 25 लोगों को नामजद किया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें