फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के नाम पर पैसा मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़। ठेकमा विकास खंड के चक नोनारी बहादुरपुर गांव निवासी रामाश्रय पुत्र मोलई ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी से गुहार लगाई। उन्होंने ग्राम प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रामाश्रय ने सीडीओ को बताया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है और भूमिहीन कृषक मजदूर है। उसके पास रहने के लिए कोई आवास नहीं है। वह मड़ई डालकर परिवार के साथ जीवन-यापन करता है। आवास के लिए जब वह ग्राम प्रधान से मिला तो ग्राम प्रधान द्वारा उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई। पैसा देने में खुद को अक्षम बताने पर ग्राम प्रधान ने आवास देने से इंकार कर दिया। इस संबंध में उसने ब्लाक के अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। रामाश्रय ने सीडीओ से उक्त मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें