फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में एक सवार की मौत , दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी चट्टी के पास सोमवार की शाम तीन बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।हलधरपुर थाना क्षेत्र के पीपरसाथ गांव निवासी राणा प्रताप यादव (35)शंकर यादव अपनी ससुराल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहरौला गांव में है। राणा प्रताप अपनी ससुराल आ अहिरौला आए थे। शाम को घर वापस लौटते समय हथिनी चट्टी के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा घायल हुए युवक आशुतोष कुमार (16) हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी रविंद्र का पुत्र है। वह सोमवार की शाम मां के लिए दवा लेने के लिए चोरपा बाजार जाते समय दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,वहां इलाज के दौरान राणा प्रताप यादव की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक आशुतोष कुमार की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें