फरिहां(आजमगढ़)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत हो गई। वह अपनी मां और भाई के साथ ननिहाल जा रही थी। आटोरिक्शा से उतरते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
मृत बालिका अनुभवी (8) पुत्र अशोक निजामाबाद थाना क्षेत्र के इजारीपुरा गांव का रहने वाली थी। अनुभवी की तबियत खराब होने पर उसकी मां सरिता उसे लेकर निजामाबाद थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव स्थित मायके जा रही थी। जैसे ही वह आटोरिक्शा से बड़ागांव के पास उतर रही थी। तभी गुजरे अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लगने से अनुभवी सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया ऊपर चढने से कुचल गई। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।