फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के आवास पर मनबढ़ों ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस के पूर्व सांसद और जन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डा. संतोष कुमार सिंह के नगर पालिका परिसर में स्थित आवास पर बुधवार की रात नशे में धुत कुछ लोगों ने जमकर उत्पात किया। साथ ही ईंट पत्थर चलाते हुए गेट तोड़ने का प्रयास किया। कुछ देर तक उत्पाती चले गए। गुरुवार की सुबह मौके से तेजाब और शराब की बोतलें बरामद हुईं। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने गुरुवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी। उनका आरोप है कि पालिका परिसर और पार्क में शरारती तत्व अक्सर बैठकर शराब पीते और लोगों को गाली देते हैं लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार सिंह का नगर पालिका परिसर में आवास है। इसी आवास में जन शिक्षण संस्थान और ट्रेनिंग सेंटर चलता है। इस संस्था के डा. संतोष सिंह चेयरमैन हैं और सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव निर्देशक हैं। कल्लू नामक का एक व्यक्ति घर का नौकर है। कल्लू ही रात में रहकर रखवाली करता है। जन शिक्षण संस्थान के निर्देश सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव की तरफ से शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक बुधवार की रात करीब एक बजे कुछ शरारतीतत्व नशे में धुत होकर पहुंचे और आवास का गेट तोड़ने की कोशिश की। गेट नहीं टूटा तो गालियां देते हुए ईंट पत्थर चलाया। सुरेंद्र लाल का आरोप है कि इस प्रकार का कृत्य आएदिन होता है। कई बार थाने में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें