फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज में भरे पानी में नहाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर स्थित एक पत्थर की लीज में भरे पानी में नहाने गए 18 वर्षीय एक युवक की गुरुवार की सुबह गहरे में पानी चले जाने से डूबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को निकलवाने का प्रयास किया लेकिन लीज अधिक गहरा होने के कारण उसमें ंउतरने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस ने मामले से एसडीएम को अवगत कराते हुए मिर्जापुर से गोताखोरों को बुलवाया। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव निकाला नहीं जा सका था।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के खंडवार मझारी गांव निवासी अनिल कुमार 18 वर्ष पुत्र सुदामा क्षेत्र के पथरौर गांव स्थित लवकुश दूबे की पत्थर की लीज के गड्ढे में भरे में साथियों के साथ गुरुवार को नहाने गया था। साथी किनारे बैठे थे जबकि अनिल गड्ढे में उतर कर नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर बाद भी अनिल जब पानी के ऊपर नहीं आया तो उसके साथी हैरान हो गए और घर जाकर परिजनों को घटना से अवगत कराया।

जानकारी होते ही परिवार के लोग भाग कर वहां पहुंचा और लालगंज पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकालने के लिए पानी में उतरने के लिए कहा लेकिन लीज अधिक गहरा होने के कारण उसमें कोई उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने तालाब में उतरने से इंकार करने पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे तक बालक का शव बाहर नहीं निकाला जा सका था। लेखपाल जोखनराम की सूचना पर एसडीएम मड़िहान सविता यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें