फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के चलते हटाए गए एसओ अहरौला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने गुरुवार की देर रात एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी को हटाकर तरवां थाने पर तैनात दरोगा मदनचंद पटेल को अहरौला थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अयोध्या तिवारी को सिधारी थाने पर एसएसआई के पद पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाने पर तैनात थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी की कार्यशैली की लगातार शिकायतें मिल रही थी। गत दिनों अयोध्या तिवारी रंजिश के चलते क्षेत्र के एक टेंट कारोबारी को पशु तस्करी के मामले में जेल भेज दिया। मामला सुर्खियों में आने पर एसपी ने जांच करवाई और मामला फर्जी पाए जाने पर टेंट कारोबारी को 13 दिन बाद जेल से रिहा कराया गया। साथ ही उसके विरुद्ध मुकदमा भी खत्म कराया गया। इसी तरह से अहरौला थाने के माहुल कस्बे से सटे एक गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के मनबढ़ों ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न कर के उल्टे पीड़ित पक्ष के 11 लोगों पर केस दर्ज कर सुलह-समझौते का दवाब बनाने लगे। इसी प्रकार आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर अयोध्या तिवारी का नाम सुखिर्यों में रहता है। इनकी कार्यशैली से माहुल मंडल के भाजपा पदाधिकारी भी खासे नाराज थे और इनको हटाने के लिए सीएम, डीजीपी सहित अन्य को पत्र भेजे। साथ ही 33 भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर सामूहिक इस्तीफे का फैसला लिया। ऐसे में गुरुवार की रात एसपी ने अयोध्या तिवारी को हटाकर सिधारी थाने पर तैनात कर दिया। जबकि इनके स्थान पर तरवां थाने के दरोगा मदनचंद पटेल को नया थानाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। शुक्रवार को माहुल कस्बा में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर मनोज अग्रहरि, अभिलाष अग्रहरि, रमेश प्रजापति, रवि गुप्ता, राहुल मोदनवाल, समीर शर्मा, गणेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें