पवई। थाना क्षेत्र के ओरील गांव के पास शुक्रवार की शाम को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दो लाख रुपये छीन लिए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पीड़ित विक्रम मौर्य पुत्र रामाश्रय पवई थाना क्षेत्र के ओरीलडिहवा गांव का निवासी है। वह किसी काम से शुक्रवार को पवई बाजार गया और वहां स्थित बैंक खाते से दो लाख सात हजार रुपये निकाला। सारे रुपये एक कपड़े के थैले में रखकर बाइक की डिग्गी में रखकर घर के लिए चल दिया। जैसे ही विक्रम अपने गांव के नजदीक सिवान में पहुंचा कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसे ओवरटेक कर रोक लिए। बदमाशों ने विक्रम को लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही डिग्गी तोड़कर उसमें रखा सारा रुपया छीनकर फरार हो गए। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।