फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गये युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज/सरायमीर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार की रात गोली मार दी गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाबत परिजनों ने प्रधानपति और उसके पुत्र को नामजद किया है।
विज्ञापन

गोसड़ी गांव निवासी ओंकार गौतम पुत्र फूलचंद गौतम ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया गया था। शुक्रवार की रात ओंकार शौच के लिए सिवान में गया हुआ था। वापस लौटते समय प्रधान पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवास सुन कर ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो ओंकार लहुलूहान पड़ा था। उसे तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाबत घायल के भाई ओम प्रकाश ने प्रधानपति संतोष सिंह व सन्नी सिंह के खिलाफ दीदारगंज थाने में तहरीर दी है। एसओ मंजय सिंह ने बताया कि घटना के बाबत घायल के भाई की तरफ से तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं है जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें