फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। छतवार-मेंहनगर मार्ग स्थित राजघाट पुल से ट्रैक्टर-ट्राली के नदी में गिरने से थाना क्षेत्र के देवईत गांव निवासी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के जेब में पड़े कागजात से पहचान की और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

देवइत निवासी लालमुनी गोड़ (46) पुत्र हरदेव गोड़ छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। लालमुनी गांव पंचभैयापुर निवासी पप्पू यादव की ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। गुरुवार रात 10:30 बजे अपने गांव देवइत जा रहा था। छतवार-मेंहनगर मार्ग स्थित राजघाट पुल पर तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। गश्त के दौरान मेंहनगर पुलिस तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर भागी। मृतक के जेब में पड़े कागजात से उसके घर सूचना दी। मृतक की पत्नी संजू देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी का पिता था। घर में लालमुनी ही कमाने वाला था।
इनसेट
अज्ञात अधेड़ का शव मिला
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव स्थित बादिल बाबा स्थान के पास शुक्रवार सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पाठक ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।मृतक के शरीर पर सफेद कुर्ता और लुंगी था। उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन के नीचे आ गया होगा। ऐसा लग रहा है कि शव के ऊपर से कई गाड़ियां गुजरी हैं। इसके चलते शव क्षत विक्षत हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें