फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बीए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली चौराहे पर मंगलवार की रात आठ बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बीए का छात्र था। इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत युवक बाबूलाल साहनी (27) पुत्र कंतू मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव का निवासी था। करीब दो माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। सात मार्च को उसका गौना आने वाला था। मंगलवार को बाबूलाल शहर से रात बाइक से घर लौट रहा था।रास्ते में अनियंत्रित ट्रक से बाइक में टक्कर लग जाने से वह घायल हो गया। हेलमेट न पहनने की वजह से बाबूलाल के सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने बाबूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें