फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दुकानदार की मौत, चार घायल

विज्ञापन
accident demo pic
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल पर रविवार की रात साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र घायल हो गया। वहीं मुबारकपुर थाने के मकसूदिया गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जीयनपुर कोतवाली के इमिलिया गांव के पास सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला और एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चलाते समय चालक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी संजय सोनकर (22) पुत्र राजेंद्र सात भाईयों में छोटा था। वह फल बेचता था। रविवार की रात अपने किसी मित्र के साथ बाइक से शहर गया हुआ था। रात साढ़े आठ बजे घर लौटते समय नरौली पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से संजय की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसी क्रम में मुबारकपुर थाने के मुजफ्फरपुर गांव निवासी राहुल (18) पुत्र रामअवध, दसमेर (22) पुत्र लालबहादुर, अजय (19) पुत्र कल्पू रविवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। चालक हेलमेट नहीं लगाया था। जैसे ही यह लोग मकसूदिया गांव के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर लग जाने से तीनों घायल हो गए। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी मनभावती (55) पत्नी विशंभर रविवार की शाम घर के पास सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें