फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के अमरही गांव निवासी रीता मौर्य ने शनिवार को निजामाबाद थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौक मुहल्ला निवासी नीलम सोनी और निजामाबाद थाना क्षेत्र के शिउली गांव निवासी शादाब हैदर पुत्र बकार रजा को आरोपित किया है। रीता का आरोप है कि आरोपीगण उसके सहित क्षेत्र की 26 महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली लेकिन नौकरी नहीं दिला सके।
विज्ञापन

पीड़ित रीता मौर्य पत्नी बेचू मौर्य निजामाबाद थाना क्षेत्र के अमरही गांव की रहने वाली है। रीता मौर्या ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शादाब हैदर उससे मिला और उसने कहा कि हम तुम्हें ब्यूटी पार्लर की दूकान पर 85 सौ रुपये की नौकरी दिलवा देंगे। इसके साथ ही शादाब ने रीता की मुलाकात नीलम सोनी से करवाई। बातचीत के दौरान इन सभी ने बताया कि नौकरी तो तुम्हें मिल जाएगी लेकिन उसके लिए पहले कुछ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस पर रीता ने इन दोनों को 25 हजार रुपये दे दिया। कई माह तक रीता को नौकरी नहीं मिली। इसके बाद नीलम और शादाब पीड़िता की मदद से अन्य महिलाओं को भी किसी को ब्यूटी पार्लर और सिलाई सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर 26 से अधिक महिलाओं से 14 लाख रुपये से अधिक की रकम लिए लेकिन किसी को नौकरी नहीं दिला सके। आरोपी किसी महिला से 25 हजार तो किसी से एक लाख रुपये ऐंठकर मौन साध गए हैं। उधर, महिलाएं रीता को माध्यम से रुपये दी थी। इसलिए उसके यहां रुपये मांगने पहुंच रही थी। इस बात से तंग रीता मौर्य ने शनिवार को आरोपियों के विरुद्ध निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई राजकुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें