फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी पीड़ित ने तोड़ा दम, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र के सुराइ गांव में फैले हेपेटाइटिस बी के एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। मरीज की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव में आधा दर्जन भर हेपेटाइटिस के मरीज मिले है। जिन्हें अब तक बेहतर इलाज की व्यवस्था स्वास्थ्य महकमा नहीं कर सका है। गांव में सिर्फ एक बार टीकाकरण कैंप लगा कर कोरम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुराई ग्राम सभा में आधा दर्जन भर मरीज हेपेटाइटिस बी के है। अमर उजाला ने गांव में फैले हेपेटाइटिस बी के बीमारी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था तो स्वास्थ्य महकमा कुछ जागा था। एक दो दिन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल किया था और कुछ लोगों के खून का नमूना लेकर जांच कराया था। जिसमें आधा दर्जन भर लोगों में हेपेटाइटिस बी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एक दिन स्वास्थ्य विभाग ने गांव के टीकाकरण कैंप लगाया और फिर स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी समाप्त हो गई। बीमार लोगों को बेहतर इलाज की कोई व्यवस्था स्वास्थ्य महकमे द्वारा नहीं की गई। जिसका परिणाम रहा कि एक हेपेटाइटिस बी रोगी 32 वर्षीय अनीश पुत्र इल्ताफ की मंगलवार को मौत हो गई। अनीश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में दहशत भी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य महकमा अब भी नहीं जागा तो आगे और भी नये मरीज सामने आ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें