फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ते समय लालटेन से झुलसी छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मधूना गांव में गत दिनों लालटेन जलाकर पढ़ाई करते समय लालटेन बिस्तर पर गिर जाने से लगी आग में झुलसी बालिका की इलाज के दौरान बुधवार की भोर में जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस घटना से परिवार जहां एक होनहार छात्रा को खो दिया। वहीं सरकार के घर-घर बिजली पहुंचाने के दावे और पर्याप्त बिजली देने के दावे की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मधूना गांव निवासी जितेंद्र कुमार के दो बच्चों में रुपा (12) बड़ी थी। 16 अगस्त की भोर में रुपा जगी और लालटेन जलाकर पढ़ने लगी। इस दौरान किन्ही कारणों से लालटेन बिस्तर पर गिर जाने से आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि रुपा गंभीर रुप से झुलस गई। आनन-फानन में परिवार के लोग नजदीक के अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तभी से वह जिला अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थी। इलाज के दौरान ही बुधवार की भोर में रुपा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें