फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी, आभूषण और रिवाल्वर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर देहात स्थित एक व्यक्ति के मकान में मंगलवार की रात सीढ़ी के गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर 30 हजार रुपये नगद, दो लाख रुपये का आभूषण और लाइसेंसी रिवाल्वर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फूलपुर कस्बे के मंगल बाजार निवासी मोहन यादव पुत्र गोकुल का एक मकान कस्बे में लखनऊ-बलिया मार्ग पर बना है। यहीं पर उनका टेंट हाउस की दूकान भी है। मोहन का परिवार जल्द ही नए भवन में शिफ्ट हुआ है। मंगलवार की रात मोहन यादव मकान ऊपर के रूम में सोये थे उनकी पत्नी बच्चो को लेकर अलग कमरे में सोयी हुई थी। रात में किसी समय चोर मुख्य गेट के सीढ़ी का ताला तोड़कर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर उसमें आलमारी मे रखा 30 हजार रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर और करीब दो लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें