फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास लेने में फिसली बाइक, दबकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार/फरिहां। गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार में यूनियन बैंक के सामने रविवार को दिन में 11 बजे ट्रक से पास लेते समय अनियंत्रित बाइक फिसल जाने से बाइक सवार अधेड़ ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निजामाबाद थाने के रोवा बाजार के पास अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से चाची और भतीजा घायल हो गए। जबकि इनकी बाइक स्कार्पियो में फंसकर करीब दो किलोमीटर दूर चली गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृत अधेड़ रमाकांत सिंह (45) पुत्र रामचेला गंभीरपुर थाने के लहबरिया गांव का रहने वाला था। वह अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता था। 15 दिन पूर्व घर आया हुआ था। रविवार को रमाकांत अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। मोहम्मदपुर बाजार में यूनियन बैंक के सामने वह ट्रक से पास लेने लगा। इस दौरान बाइक फिसल जाने से रमाकांत ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। गंभीर रुप से घायल रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। वह एक बेटा और दो बेटियों का पिता था।
इसीक्रम में निजामाबाद थाने के गुंधुवई गांव निवासी शाह आलम (30) अपनी चाची मंगुरी (38) को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। रोवा बाजार के पास उसकी बाइक में अनियंत्रित स्कार्पियो से टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि इनकी बाइक स्कार्पियो में फंसकर करीब दो किलोमीटर तक दूर चली गई। स्कार्पियो सवारों को थाने की पुलिस ने रोक लिया। स्कार्पियो और शाहआलम की बाइक पुलिस के कब्जे में है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें