फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट: जीयनपुर ने अल्लीपुर टीम को हराया

विज्ञापन
जीयनपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्धघाटन करते अनीश वारसी । - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर के खेल मैदान में मंगलवार को एसीसी क्रिकेट क्लब अल्लीपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एसीसी विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रसपा नेता अनीस खान वारसी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच अल्लीपुर व जीयनपुर के बीच खेला गया। अल्लीपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में तीन विकेट खोकर 73 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी जीयनपुर की टीम ने पांच ओवर में ही 74 रन बना कर मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरा मैच एआर कलेक्शन दाऊदपुर बनाम शाहपुर के बीच खेला गया। एआर कलेक्शन दाऊदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 166 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी शाहपुर की टीम महज 77 रन ही बना सकी। इस मैच में मैन ऑफ द मैच मनीष कुमार को दिया गया। एसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को होगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम आशीष ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक बौद्धिक विकास होता है।
आयोजनकर्ता फुरकान खान, नदीम खान व नासिर खान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में आजमगढ़ जनपद सहित, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ व बलिया की टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान कमेटी से जाहिद खान, महफूज खान, नेहाल खान, यूसुफ खान, सरफराज खान, बेलाल खान, फहद खान, फुरकान खान व खुर्शीद खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें