फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में मांगा सहयोग, ज्यादा से ज्यादा हो पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को विकास भवन के सभागार में अभ्युदय कोचिंग के संबंध में बैठक ली। इसमें विद्यालय के साथ ही कोचिंग संचालक भी शामिल हुए। सीडीओ ने बताया कि 10 फरवरी से योजना के तहत लांच होने वाली वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन तो लिए ही जाएंगे, इसके साथ ही ऑफलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा आवेदन के लिए विद्यालयों और कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि योजना के तहत इंजीनियर और चिकित्सक बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मदद करेंगे। इसके साथ ही आईएएस और पीसीएस अधिकारी सिविल सर्विसेज की तैयारी कराएंगे। 10 फरवरी से इस योजना के लिए वेबसाइट लांच की जा रही है। इस पर ऑनलाइन पंजीकरण युवाओं का किया जाएगा। इसके साथ ही हैं ऑफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। यह आवेदन डीआईओएस कार्यालय के साथ ही अपने शिक्षण संस्थान में भी किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यालयों और कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए कि योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया जाए। इसके लिए इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो। योग्यता एवं अनुभव के अनुरूप संस्था में कार्यरत शिक्षक इस योजना में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चंद्र पाल, एसीएमओ एके सिंह. अग्रसेन महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा कुमारी, शिवा पीजी कॉलेज तेरही के प्राचार्य डॉ. मदन मोहन पांडेय, श्री गांधी पीजी कॉलेज मलटारी के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम, राजकीय महिला महाविद्यालय समदी के प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार, डीएवी पीजी कॉलेज के डॉ. अनिल श्रीवास्तव, शिब्ली कॉलेज से डॉ. शफीकुज्जमा, इंजीनियरिंग कॉलेज से पंकज यादव, डीएवी इंटर कॉलेज से विनय कुमार सिंह, चिल्ड्रन कॉलेज से पीके सिंह, सेंट जेवियर स्कूल से तरुण श्रीवास्तव, कोचिंग संस्थाओं से रंजना गुप्ता, जगजीवन लाल, विकास वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें