फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तीन स्थानों पर लगाई गई पटाखा की दुकानें

विज्ञापन
शहर के डीएवी कालेज के मैदान से दीपावली के अवसर पर पटाखों की खरिदारी करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उहापोह के बीच पटाखा की दुकाने जिले में शुक्रवार से लग तो गई है लेकिन खरीदार लगभग गायब है। शहर क्षेत्र में तीन स्थानों पर दुकाने लगवाई गई है। वहीं 92 दुकानदारों को एसडीएम सदर स्तर से अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर गौरव कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र में डीएवी कालेज, आईटीआई मैदान व होमगार्ड परेड ग्राउंड मैदान पर पटाखों की दुकानें लगवाई गई है। शुक्रवार की देर शाम तक 92 दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है। दुकाने तीन मीटर की दूरी पर लगवाया गया है और आग से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू व पानी की व्यवस्था भी कराई गई है। इसके साथ ही दुकानों पर बच्चों व बुजुर्गो को न बैठाने की हिदायत भी दी गई है। इस बार पटाखा की दुकाने सजने के बाद भी ग्राहकों का टोटा पटाखा मार्केट में नजर आ रहा है। शुक्रवार को डीएवी पीजी कालेज, आईटीआई मैदान व होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर मैदान पर लगाए गए पटाखा मार्केट में ग्राहकों की संख्या न के बराबर ही नजर आई। दुकानदार अपनी-अपनी दुकाने सजा कर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। इसी क्रम में जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आबादी से दूर खाली मैदान में पटाखा की दुकाने लगवाई गई है।

शहर के मुख्य चौक क्षेत्र से दीपावली के अवसर पर भगवान गणेश लक्ष्मी की मुर्तियों की खरिदारी करते ल?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें