फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगेपुर रिंग बांध में पड़ी दरार, तीन दिन में कटी 50 बीघा भूमि

विज्ञापन
देवारा के गागेपुर रिंग बांध के पास हो रही घाघरा की कटान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को भी वृद्धि दर्ज की गई। नदी दोनों गेजों पर खतरा बिंदू को पार कर गई है। नदी द्वारा की जा रही कटान से गांगेपुर रिंग बांध में दरार पड़ गई है। नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी से तटवर्ती गांवों के ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ के पानी से रौनापार से लाटघाट और देवारा से लेकर बाजार गोसाईं तक सभी गांव के संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ गया है। आराजी अजगरा मसरकी से देवारा खास राजा संपर्क मार्ग, अजगरा मसरकी से अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग और अजगरा मसरकी से बूढ़नपट्टी संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। करीब सभी गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ गया है। वहीं एक दर्जन गांव के चारों तरफ पानी पहुंच गया है। जहां आज नाव के सहारे लोगों का आवागमन हो रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महुला गढ़वाल बांध से अभ्भनपट्टी, रोशनगंज, साहडीह, सोनौरा, चक्की, इस्माइलपुर में नाव चलाई जा रही है। जिससे आवागमन सामान्य हो सके। 24 घंटे में बदरहुंआ पर चार सेमी बढ़ी है घाघरा और डिघिया पर स्थिर हो गई है। जलस्तर स्थिर होने के बाद अचानक नदी बढ़ गई। नदी खतरे के निशान से डिघिया नाले पर 67 सेमी ऊपर है और बदरहुंआ पर 12 सेमी ऊपर बह रही है। घाघरा नदी ने गांगेपुर बगहवा में नदी कटान का दायरा बढ़ाते हुए धान व गन्ने की फसल की कटान तेज कर दिया है। शुक्रवार की शाम डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 71.07 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को स्थिर हो गया है। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.76 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को 71.80 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। नदी की कटान तेज होने से तीन दिन में दर्जनों किसानों का करीब 50 बिगहा जमीन घाघरा काट चुकी है। रामदेव, बिनोद, चंद्र बली, लग्न, रामचंद्र, संदीप, रामनाथ, रामबिलास, संदीप, रामचंद्र, केदार, सिद्धू , बनवारी, रामबदन, फुलबदन, भजुराम पटेल, हरी, सदानंद, रामबीज, दुर्ग विजय, कोला, राजकुमार आदि की सैकड़ों बीघा जमीन घाघरा में विलीन हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें