फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाकपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली के बढ़ते दाम में वृद्धि आदि के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। भाकपा के जिला मंत्री खरपत्तू राजभर ने बताया कि सात सूत्री मांगों में डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस एवं बिजली की दरों में वृद्धि वापस लेेने, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, मनरेगा का बजट बढ़ाए जाने, साठ साल की उम्र में वृद्धा पेंशन के रूप में दस हजार मासिक देने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, बैंक, बीमा आदि कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया रोकने आदि संबंधी मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में रामचन्द्र यादव, दुर्बली राम, रामाज्ञा यादव, रामनेत यादव, कमला राय, गुलाब मौर्य, जितेन्द्र हरि पांडेय, जलालुद्दीन, राजनारायण, मखडू राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें