मुबाकपुर। अमिलो में समाज सेवी कमर आजमी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिमों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन का वसीम रिजवी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। समुदाय के लोगों ने जमकर उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।मौलाना फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कुरान-ए-पाक अल्लाह की सबसे पवित्र किताब है। कुरान किसी इंसान पर नहीं, बल्कि पैगंबर मोहम्मद साहब पर नाजिल (अवतरित) किया गया था। इस अवसर पर मौलाना मजहर मदनी, मौलाना ओबैदुल्लाह आजमी, बेलाल अहमद, सेराज अहमद, फहीम अहमद, यूसुफ, रईस, आरिफ व मौलाना अब्दुर्रहमान मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।