फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश लदा ट्रक बरामद, चालक व खलासी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना पुलिस ने के हाथ उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लग गई जब गौवंश लदे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि ट्रक चालक व खलासी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन

अतरौलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौवंश लदा एक ट्रक अतरौलिया होते हुए अंबेडकर नगर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और लोहरा टोल प्लाजा के पास सोमवार की भोर में चार बजे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक और खलासी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकलने में सफल रहे। तलाशी लेने पर ट्रक में 14 गौवंश लदे हुए मिले। जिसमें तीन की ट्रक में ही मौत भी हो चुकी थी। वही एक मरणासन्न अवस्था में थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मरे हुए गोवंश को जेसीबी मशीन द्वारा नेशनल हाईवे के किनारे गड्ढा खोदकर दफन किया गया। अन्य पकड़े गए गौवंश को क्षेत्र के ही गौ पालकों को सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए चालक तथा वांछित मुल्जिमों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें