फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर के तीन किमी क्षेत्र में शुरू हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। जिले का मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाला नयापूरा चक सिकठी गांव हॉट स्पाट के रुप में चिन्हित है। अब तक सात कोरोना पॉजिटिव इस चक सिकठी गांव में मिल चुके है। रविवार को एक और स्थानीय महिला में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। जिला प्रशासन ने इस मुबारकपुर के तीन किसी क्षेत्र में आने वाले 17 ग्रामों में भी डोर टू डोर सर्वे कराने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोमवार से सर्वे का कार्य शुरू हो गया। कुल 30 टीम सर्वे के लिए लगायी गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार यादव की देख रेख में गठित आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षकों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायिका, एएनएम आदि को रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया गया था। टीम में शामिल सभी को सर्वे के दौरान क्या-क्या करना है और कैसे करना है यह जानकारी दी गई थी। इसी प्रशिक्षण के आधार पर सोमवार से सभी तीस टीमों ने अपने-अपने निर्धारित ग्रामों में पहुंच कर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे में लगी टीम सर्वे का कार्य पूरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव को सौपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें