फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की चपेट में आकर घायल दंपति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम टेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देर शाम इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के समय दंपति बाइक से रानी की सराय से कंधरापुर जा रहे थे।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के गंगटिया गांव निवासी 35 वर्षीय धीरज पुत्र श्यामदेव की ससुराल रानी की सराय में है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी 30 वर्षीया सुषमा को लेकर अपनी ससुराल गया हुआ था। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे नरौली चौक पर पहुंचे थे कि टेलर की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां देर शाम दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। दंपति की एक पांच वर्ष की पुत्री है। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें