फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में दंपती और मासूम बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बकेश गेट के पास रविवार की सुबह दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार दंपती व मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के घाटीपट्टी गांव निवासी आकाश सरोज रविवार की सुबह अपनी पत्नी पूजा सरोज व बेटी शिवांगी सरोज के साथ के साथ देवगांव होते हुए ज्यूली जा रहे थे। अभी वे गोड़हरा बाजार के बकेश गेट पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में आकाश सरोज, पूजा सरोज व उनकी बेटी शिवांगी घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस को बुला कर घायलों को तत्काल सीएचसी बरदह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें